July 4, 2024
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी पहुंचे सिसवा, जगह-जगह हुआ स्वागत

सिसवा बाजार-महराजगंज। लोकसभा महराजगंज से 7वी बार सांसद व दूसरी बार भारत सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का जनपद महराजगंज के सिसवा विधानसभा के नगर पालिका सिसवा बाजार में आज प्रथम आगमन पर जगह-जगह स्वागत किया गया।

सिसवा के बहुरहवा बाबा स्थान, बरवॉ द्वारिका, कोठीभार, जायसवाल नगर, सिसवा बाई पास रोड, गोपाल नगर तिराहा, सबया सहित तमाम प्रमुख स्थानों पर फुलों की माला पहना कर स्वागत किया गया।
सिसवा बाई पास रोड पर डॉ मनीष गौंड के होमियोपैथिक क्लीनिक के पास व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में भव्य स्वागत व्यापारियों द्वारा किया गया, व्यापारियों ने फूल व बुके देकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का स्वागत किया।

इस दौरान व्यापारी नेता प्रमोद जायसवाल, बच्चन लाल गौड़, भगवती स्वर्णकार, बाबू लाल अग्रवाल, लक्ष्मण तुलस्यान ,रमेश जायसवाल, प्रमोद मद्धेशिया, हरिराम भालोटिया, जितेंद्र चौधरी, जय प्रकाश भालोटिय, दिनेश सोनी, वैष्णो सोनी, बैजनाथ सिंह, लल्ले सिंह, ओमकार तिवारी, बड़हरा महंत, मनीष गौड़, उत्तम जायसवाल, योगेश जायसवाल, रवि जायसवाल सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!