
सुल्तानपुर। अजीब संयोग है कि मतगणना UP Nagar Nikay से ठीक पहले कादीपुर नगर पंचायत में एक सभासद प्रत्याशी की मौत की खबर आई थी। आज मतगणना में वही प्रत्याशी विजयी हुआ।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कादीपुर में दस वार्ड हैं। जिन पर गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ है, और शुक्रवार को मौत हो गयी, आज शनिवार को यहां के वोटों की गिनती होना थी। उससे पहले यहां के निराला नगर वार्ड से सभासद प्रत्याशी संत प्रसाद की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। मृतक प्रत्याशी संतराम को जीत हासिल हुई. संतराम ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. उन्हें कुल 217 वोट मिले. संतराम ने अपने विपक्षी रमेश को तीन वोटों से हरायाA
उनकी क्षेत्र की खबर मिलते ही परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक संत प्रसाद करीब 65 वर्ष के थे। उनके दो लड़के और 5 लड़किया हैं। जिसमें 5 बेटियों की शादी हो चुकी है। वे स्वयं बीज और फलों व सब्जी का व्यापार करते थे।
एसडीएम कादीपुर शिव प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक सभासद प्रत्याशी की जीत हुई है। इसलिये यहां पुनरू चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।