गोरखपुर। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में आज शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मतदाता साक्षरता कल्ब के संयुक्त तत्वाधान में छात्र-छात्रओं को मतदाता सूची में पंजीकृत कराये जाने के संबंध में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयेजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजन का कार्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 जे0पी0 यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दी0द0उ0 राजकीय महाविद्यालय सहजनवा के प्राचार्य एवं उच्च शिक्षा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर तरून्नुम बानो रही। प्रोफेसर बानो ने वोट की महत्व पर प्रकाश डालते हुये मतदाता पहचान पत्र को लोकतंत्र की आत्मा बतायी।
कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एस0डी0 राजकुमार ने छात्र-छात्राओं को मतदान के लिये जागरूक करते हुये मतदाता के अधिकारों पर प्रकाश डालते हुये जिन सभी छात्र-छात्राओं की जिनकी आयु 01-01-2026 को पूर्ण हो गई है उनको मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिये फार्म 06 भरने पर बल दिया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 नीतू श्रीवास्तव ने बताया की किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिये मतदान का अधिकार होना अनिवार्य है। इसके लिये मतदाता पहचान पत्र की प्राप्ति एक जरूरी कदम है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर जे0पी0 यादव, प्रोफेसर ई0 सी0 दास तथा डॉ0 नीतू श्रीवास्तव एंव राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय स्वंयसेवक के रूप में नकुल कुमार शाही, आलोक कुमार, साम्भवी त्रिपाठी, रिया राज आदि उपस्थित रही।





