July 27, 2024
यूपी में दर्दनाक हादसाः पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, कई लोगों के मरने की खबर

शाहजहांपुर। यहां आज बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया, भागवत कथा के लिए गर्रा नदी में जल लेने निकली ट्रैक्टर ट्रॉली पुल पर मोड़ते समय अचानक ट्रॉली पुल से नीचे पलट गई, ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 42 लोग सवार बताये जा रहे है, जिसमें कई लोगों के मरने की सूचना मिल रही है, सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार तिलहर क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में कथा का आयोजन हो रहा है और आज शनिवार की सुबह गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गर्रा नदी जल लेने गए थे, चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल पर मोड़ रहा था कि बैक करते समय ट्रॉली पुल से नीचे जा गिरी, ट्रॉली में महिलाएं, बच्चे सहित लगभग 42 लोग सवार थे, इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी देने के साथ ट्रॉली को सीधा किया और ट्रॉली के नीचे दबे घायलों को अस्पताल भिजवाया।
बताया जा रहा है कि करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। कई घायल हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!