March 19, 2026
मोबाइल का सीमित एवं आवश्यक उपयोग करे - डॉ0 कुलदीप द्विवेदी

गोरखपुर। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरूष इकाईय के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को संचालित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना के साथ किया गया। जिसमें नई ऊर्जा के साथ स्वयंसवकाओ ने शिविर स्थल की साफ-सफाई की तथा पौधों में पानी डाला।

मोबाइल का सीमित एवं आवश्यक उपयोग करे - डॉ0 कुलदीप द्विवेदी

मध्याहन को कॉलेज के जुबली हाल में बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य वक्ता के रूप में पधारे डॉ0 कुलदीप द्विवेदी, असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र विभाग, डी0ए0वी0 पी0जी0 कॉलेज, गोरखपुर ने व्यक्तिव के चतुर्दिक विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका विषय मे योगदान देने वाले कारकों पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं मोबाइल का सीमित एवं आवश्यक उपयोग करने की सलाह दी।

मोबाइल का सीमित एवं आवश्यक उपयोग करे - डॉ0 कुलदीप द्विवेदी

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकओं ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया तथा व्यक्तिगत अनुभव बाँटे। जिसमें टोलियंा बनाकर हर कार्य को बहुत ही कुशल के साथ सम्पन्न किया। प्रार्थना के पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा योग एवं व्यायाम किया गया, जिससे उनमें शारीरिक एवं मानसिक स्फूर्ति का संचार हुआ। इसके बाद शिविर स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने गांव क्षेत्र की सड़कों, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

मोबाइल का सीमित एवं आवश्यक उपयोग करे - डॉ0 कुलदीप द्विवेदी

जिसमें मुख्य वक्ता डॉ0 कुलदीप द्विवेदी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं युवा शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

मोबाइल का सीमित एवं आवश्यक उपयोग करे - डॉ0 कुलदीप द्विवेदी

कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 जे0पी0 यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयसेवकाओं में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व कि भावना को सिखाने का एक मंच है। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव ने छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा कि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा विभिन्न सस्ंकृतिक गतिविदियों एवं अन्य सहगामि कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने व्यक्तिव का सर्वांण विकास कर सकते है।
इस अवसर पर नकुल शाही, अनुज यादव, सहित कालेज की कुल 100 स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!