September 23, 2026
प्रिंसिपल कप टेबल टेनिस प्रतियोगिता : फाइनल में पहुंचे पुरुष वर्ग के अंश और तुषार, महिला वर्ग की कल्पना और साक्षी

गोरखपुर। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रिंसिपल कप टेबल टेनिस प्रतियोगिता (पुरुष/महिला वर्ग) के तीसरे दिन आज बुधवार को पुरूष-वर्ग के पुल-ए एवं पुल-बी के बीच खेले गये सेमीफाइल मुकाबले में अंश बी0ए0 तृतीय वर्ष ने अपने प्रतिद्वंद्वी अमन बी0ए0 प्रथम वर्ष को कड़े मुकबले में 10-7 एवं 10-4 से पराजित कर सेमीफाइल में प्रवेश किया।

पुल-सी एवं पुल-डी के बीच खेले गये सेमीफाइल मैच में तुषार सिंह बी0ए0 प्रथम वर्ष ने नकुल शाही बी0ए0 तृतीय वर्ष को 10-5 एवं 10-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
महिला-वर्ग में पुल-ए एवं पुल-बी के बीच खेले गये सेमीफाइल मैच में साक्षी सिंह बी0एस0सी0 तृतीय वर्ष ने जान्हवी चौरसिया बी0ए0 तृतीय वर्ष को 10-8 एवं 10-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पुल-सी एवं पुल- डी के बीच खेले गये सेमीफाइल मैच में कल्पना बी0ए0 तृतीय वर्ष ने सिद्धि मिश्रा बी0ए0 द्वितीय वर्ष को 10-6 एवं 10-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

प्रिंसिपल कप टेबल टेनिस प्रतियोगिता : फाइनल में पहुंचे पुरुष वर्ग के अंश और तुषार, महिला वर्ग के कल्पना और साक्षी

इस टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में नकुल शाही बी0एस0सी तृतीय वर्ष तथा महिला वर्ग में जान्हवी चौरसिया बी0ए0 तृतीय वर्ष तृतीय स्थान पर रहे।
कल गुरूवार को सुबह 11ः00 बजे फाइनल मैच पुरूष वर्ग में अंश और तुषार तथा महिला वर्ग में कल्पना और साक्षी के बीच खेला जायेगा।
आज का मैच शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर जेवियर मारिया राज के निर्देशन मे सकुशल सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ0 जिलाजीत चौधरी सहित कॉलेज के अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!