गोरखपुर। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में आयोजित प्रिंसिपल कप टेबल टेनिस प्रतियोगिता (पुरुष/महिला वर्ग) का फाइनल मैच आज बृहस्पतिवार को खेला गया, जिसमें विजयी खिलाडियों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त सीनियर आडिट ऑफिसर पुर्वाेत्तर रेलवे गोरखपुर वी० पी० पाण्डेय रहें।
मुख्य अतिथि नें खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी केवल जीतते हैं, हारते नहीं क्योंकि, प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से वे कुछ न कुछ नया सीखते हैं। उन्होंने कहा कि खेल जीना सिखाता है, खुशी और प्रसन्नता देता है। उन्होंने कहा कि सभी मनुष्यों को आजीवन प्रतिदिन प्रकृति के समीप जाकर कुछ समय व्यतीत करना चाहिये। इससे आप हमेशा स्वस्थ्य एवं प्रसन्न रहेंगे। खेल से व्यक्ति का मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास होता है।
आज खेले गये फाइनल मैच के पुरूष-वर्ग में तुषार सिंह बी0ए0 प्रथम वर्ष ने अंश बी0ए0 तृतीय वर्ष को 11-7 एवं 11-7 पराजित कर खिताब अपने नाम किया। द्वितीय स्थान अंश बी0ए0 तृतीय वर्ष को प्राप्त हुआ।
महिला-वर्ग में कल्पना बी0ए0 तृतीय वर्ष ने सताक्षी बी0एस0सी0 तृतीय वर्ष को 11-5 एवं 11-8 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कल्पना को द्वितीय स्थान से ही संतोष करना पड़ा। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कला संकाय के खिलाडियों का दब-दबा रहा।

प्राचार्या प्रोफेसर आर० एन० सैमुएल ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिये शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर जेवियर मारिया राज बधाई के पात्र हैं। मुख्य अतिथि महोदय बहुत ही सहज-सरल व्यक्तित्व के धनी हैं। हम जब भी याद करते हैं, आप संहर्ष अपनी स्वीकृति प्रदान करते हैं। आपने खिलाड़ियों से कहा कि आप जितने समय तक खेलते हैं, उतने समय के लिये देश-दुनिया की समस्याओं से आपका ध्यान हटा रहता है। मैं आप सभी की उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करती हूँ।

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर कंचन सरिता दास एवं प्रोफेसर जे० के० पाण्डेय ने किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता के सभी मैच शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर जेवियर मारिया राज के कुशल नेतृत्त्व में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर अयोजन समिति के सदस्य प्रोफेसर सी० ओ० सैमुएल, प्रोफेसर बी०डी०पी० सिंह, प्रोफेसर सी०पी० गुप्ता, प्रोफेसर रविन्द्र, प्रोफेसर राहुल श्रीवास्तव, प्रोफेसर सुशील राय, प्रोफेसर सुषमा जान, प्रोफेसर शीबा हिमानी शर्मा, डॉ० के० डी० पाण्डेय, डॉ० जिलाजीत चौधरी सहित कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।




