सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित स्टर्लिंग पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज शुक्रवार को एम०बी0डी आशोका द्वारा शैक्षिक सलाहकार नितीश कुमार सिंह के नेतृत्व मे शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान फोनिक्स एंड इफेक्टिव कम्युनिकेशन स्किल्स विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। अंग्रेजी में मास्टर की उपाधि प्राप्त नितीश कुमार सिंह ने प्रभावी शिक्षण तकनीकें, शब्दों के ध्वनी और उच्चारण, शिक्षण तकनीकों में सुधार, प्लेवे पद्धति और गतिविधियों की व्याख्या, नाद विद्या, शिक्षार्थी के अनुभव को बढाने, प्रभावी ज्ञान प्रतिधारण कैरियर, व्यक्तित्व विकास, व्यवहार सम्बन्धी विकारों आदि विषय पर प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह ने नितीश कुमार सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा की शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षको को शिक्षण की नए तरीके, विधियाँ, रणनीतियां ,कौशल और उपकरण सीखने की जानकारी मिलती है, इससे उनका आत्मविश्वास एंव मनोबल बढ़ता है।
कार्यक्रम मे संजय सिंह, प्रदीप सिंह, रोली, भुवनेश्वरी तिवारी, महंथ उपाध्याय, प्रीति यादव, ममता, रमेश, दुर्गेश प्रजापति, अनन्या, गुलब्सा, मुस्कान, पूजा, ख़ुशी, अफजल खान, अमित गुप्ता आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।



