September 25, 2026
World Pharmacists Day 2026 - सरस्वती देवी महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

World Pharmacists Day 2026

खड्डा-कुशीनगर। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर सरस्वती देवी महाविद्यालय, खड्डा बाजार कुशीनगर के डी.फार्म विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ किया गया। इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम “Empowering Pharmacists for Healthier Futures” रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता रैली, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर प्रेजेंटेशन, प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
भाषण प्रतियोगिता में मुन्ना कुशवाहा ने प्रथम, तबरेज अंसारी ने द्वितीय तथा असरार अहमद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में सोनी गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में नंदनी गुप्ता तथा क्विज प्रतियोगिता में अंजू मौर्य ने प्रथम स्थान हासिल किया।

World Pharmacists Day 2026 - सरस्वती देवी महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं स्वास्थ्य जागरूकता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए समाज में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित सेमिनार में डीफार्म विभाग के अध्यक्ष रवि पाण्डेय ने विषय प्रवर्तन किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को फार्मेसी क्षेत्र में व्यावसायिक जिम्मेदारियों, स्वास्थ्य सेवा तथा जन-जागरूकता के महत्व से परिचित कराया गया।

World Pharmacists Day 2026 - सरस्वती देवी महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए प्राचार्य डॉ0 दीपक मिश्र ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता शिवम पांडेय ने किया। आयोजन में प्रमुख रूप से अजीत मद्धेशिया, डॉ संतोष मिश्र, सुनील मिश्र, बबिता जायसवाल, अजमेर अली, दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!