October 5, 2026
Gorakhpur News:सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के कॉमर्स डिपार्टमेंट द्वारा फूड प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गोरखपुर। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के कॉमर्स विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान‘ के अंतर्गत एनसीसी, एनएसएस व रोवर रेंजर्स के सहयोग से ‘वोकल फार लोकल कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय व्यंजनों का फूड कंपटीशन आयोजित किया गया।

Gorakhpur News:सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के कॉमर्स डिपार्टमेंट द्वारा फूड प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रतियोगिता में स्थानीय व्यंजन जैसे लिट्टी चोखा, फरा,खीर, ठेकुआ, रिकवछ, मालपुआ, दाल की पुरी, छाछ, लस्सी, कचौड़ी ,दही बड़ा, पोहा आदि व्यंजनों का छात्रों ने स्टॉल लगाया। निर्णायक के रूप में कॉलेज की प्राचार्य प्रो० आर० एन० सैमुअल, व जन्तु विज्ञान विभाग के प्रो० दीपक सिंह ने सभी व्यंजनों का स्वाद चखकर अपना निर्णय दिया।
अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि स्थानीय व्यंजनों का स्वाद ही कुछ अलग होता है। इन व्यंजनों से लगाव हमारा बचपन से होता है अतः दूसरे व्यंजनों के मुकाबले यह हृदय को ज्यादा तृप्त करते हैं। हमें स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने की जरूरत है। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ० के० डी० पांडेय व डॉ० पूजा आनंद रहे।

कार्यक्रम में सहयोग कॉमर्स डिपार्टमेंट के डॉ० जे०पी० यादव, श्री अश्विन क्लेमेंट मैनेजमेंट विभाग के डॉ० साक्षी मिश्रा व डॉ० अभिषेक पांडेय का रहा। सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी प्रो० जे० के० पांडेय ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बी0काम0 प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान बी0एड0 एंव तृतीय स्थान बी0बी0ए0 की टीम को दिया गया । संात्वना पुरस्कार बी0एड0 की टीम को दिया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो० जेवियर मारिया राज, प्रो० वी०पी० श्रीवास्तव प्रो० शमशाद, प्रो० राहुल श्रीवास्तव, प्रो० अनुग्रह तिवारी, प्रो० रविंद्र आनंद, डॉ० शोएब अहमद अंसारी, प्रो० (श्रीमती) कंचन सरिता दास, प्रो० निधि लाल, डॉ० रश्मि प्रभा, डॉ० सुषमा श्रीवास्तव, डॉ० मोनी जेवियर, डॉ० नेहा शुक्ला सहित महाविद्यालय के कॉमर्स ,मैनेजमेंट व बीएड डिपार्टमेंट के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!