October 5, 2026
मिशन शक्ति फेज-5ः छात्राओं को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

सिसवा बाजार-महराजगंज। थाना कोठीभार की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने आज सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत थाना क्षेत्र में भ्रमण कर शिव कन्या इंटर कॉलेज में बालिकाओं को महिला सुरक्षा, विभिन्न अपराधों एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

मिशन शक्ति फेज-5ः छात्राओं को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

टीम ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच के साथ ही किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए 1098, 1090, 112, 102, 108 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और सतर्कता के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति फेज-5ः छात्राओं को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

इसके अलावा महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह और महिला समृद्धि योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीम की म0उ0नि0 नेहा कुमारी, का0 सुमित यादव, म0का0 मधु एवं म0का0 मानसी वर्मा मौजूद रहीं। टीम ने छात्राओं से किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस को सूचना देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!