सिसवा बाज़र-महराजगंज। S.S. इंटर कॉलेज, करमही में आज सोमवार को Quarterly Examination-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं एवं सेक्शनों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रतिभा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ ही उन्हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र, उपप्रधानाचार्य आदित्य कुमार पाण्डे सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। अतिथियों एवं शिक्षकों ने सम्मानित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मेरे सपनों का भारत’ में विद्यालय का शानदार प्रदर्शन
प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, सिसवा बाजार में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी एस.एस. इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में अमृता गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में काजल चौहान ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं सहित सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


