November 25, 2026
Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में पोस्टर पेटिंग एवं एकल अभिनय प्रतियोगिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गोरखपुर। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में आयोजित स्थापना सप्ताह समारोह (23 से 30 नवम्बर) के अन्तर्गत आज बुधवार को पोस्टर पेटिंग एवं एकल अभिनय प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में पोस्टर पेटिंग एवं एकल अभिनय प्रतियोगिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बताते चले कि आज पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ हुई इस पोस्टर पेटिग प्रतियोगिता में कुल 35 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता का विषय “प्रकृति ही हमारा जीवन आधार है” रहा। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-महविश, द्वितीय स्थान-साक्षी राव तथा तृतीय स्थान-ब्यूटी सिंह ने प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता की संयोजिका प्रोफेसर सुषमा जाॅन एवं सहसंयोजिका के रूप में डॉ0 अर्चना श्रीवास्तव, डॉ0 सुनीता पॉटर, डॉ0 बी0 बी0 लाल, शिवांगी श्रीवास्तव एवं यनोश जॉय हिजकेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
निर्णायक की भूमिका में प्रोफेसर एस0डी0 शर्मा तथा प्रोफेसर सैमसन दान रहे।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में पोस्टर पेटिंग एवं एकल अभिनय प्रतियोगिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अप0ः 01ः30 बजे एकल अभिनय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में अन्तिम रूप से चयनित कुल बारह प्रतिभागियों को अपना अभिनय प्रस्तुत करने का मौका मिला। जिसमें प्रथम स्थान पर महेश ओझा, द्वितीय स्थान – आयुषिका त्रिपाठी एवं तृतीय स्थान पर जसप्रीत रहे।
इस प्रतियोगिता के संयोजक प्रोफेसर रविन्द्र कुमार एवं सहसंयोजक के रूप में ले0 प्रोफेसर अमित मसीह, डॉ0 पूजा आनन्द, डॉ0 अंजू मौर्य एवं डॉ0 अभिषेक पाण्डेय की इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
निर्णायक की भूमिका में प्रोफेसर सुभाष पी0 डी0 एवं श्रीमती निशा सिहं रहे। निर्णायक मण्डल के सदस्यों ने प्रतिभागियों की कलात्मक अभिव्यक्ति, विषय के प्रति उनकी समझ, रचनात्मकता, अभिनय-कला एवं भाव-भंगिमाओं, सम्वाद एवं प्रस्तुतिकरण का सूक्ष्मता से अवलोकन किया तथा उत्कृष्ट प्रातिभागियों का निष्पक्ष रूप से चयन किया।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में पोस्टर पेटिंग एवं एकल अभिनय प्रतियोगिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्राचार्या प्रोफेसर आर0 एन0 सैमुएल ने विद्यार्थियों के प्रयासों एवं उनके कलात्मक रचनात्मकता की सरहाना करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर नीरज श्रीवास्वत, प्रोफेसर जेवियर मारिया राज, प्रोफेसर राहुल श्रीवास्तव, प्रोफेसर एच0 एस0 शर्मा, प्रोफेसर अनुग्रह तिवारी, प्रोफेसर निधि लाल सहित काॅलेज के शिक्षकों एवं
विद्यार्थियो की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!