October 8, 2026
ध्वजारोहण के साथ तीन दिवसीय प्रथम व द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

महराजगंज। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स उत्तर प्रदेश जिला संस्था महराजगंज के तत्वावधान में विकासखंड सिसवा के नव निर्माण इंटर कॉलेज पिपरा बाजार में तीन दिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। शिविर का समापन 10 अक्टूबर को होगा। प्रधानाचार्य अरुण तिवारी ने ध्वजारोहण कर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा, सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मनिर्भरता के साथ विपरीत परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है।

ध्वजारोहण के साथ तीन दिवसीय प्रथम व द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

शिविर के पहले दिन जिला संगठन आयुक्त स्काउट शशांक गुप्त और प्रशिक्षक देवानंद भारती ने विद्यार्थियों को स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों और नियमों की जानकारी दी। ध्वज शिष्टाचार, टोली व्यवस्था, गांठ बांधने, प्राथमिक उपचार, अनुशासन और सेवा भावना से जुड़ी गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को टीम भावना के साथ जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि शिविर के दौरान विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान के साथ आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलेगा।

ध्वजारोहण के साथ तीन दिवसीय प्रथम व द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

इस अवसर पर आशुतोष सिंह, पुरुषोत्तम चौधरी, भास्कर सिंह, रमेश कुमार पाण्डेय, संजय कुमार पटेल, बृजेश कुमार पटेल, ओमप्रकाश मौर्या, अमन उपाध्याय, सुधांशु पाण्डेय, राजकुमार प्रजापति, पन्ने लाल, रीना गुप्ता, अनुराधा निषाद, सलोनी रावत, ताहिरा खातुन, कंचन तिवारी, अमेरिका, मंजेस, बलिराम, निशा सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!