October 15, 2026
राष्ट्रसेवा की भावना मजबूत करने का संकल्प ले रहे है कैडेट्स - ले. कर्नल मिथुन मिश्रा

सिसवा बाज़ार-महाराजगंज। राष्ट्रीय कैडेट कोर के तत्वावधान में 102 यूपी बटालियन, गोरखपुर मुख्यालय द्वारा परमहंस पाल पीजी कॉलेज, सिसवा बाजार में आयोजित वार्षिक CATC-169 प्रशिक्षण शिविर के पाँचवें दिन कैडेट्स ने ड्रिल से लेकर नेविगेशन, हथियार प्रशिक्षण प्राप्त किया और यातायात सुरक्षा, रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक रहते हुए नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रसेवा की भावना मजबूत करने का संकल्प ले रहे है कैडेट्स - ले. कर्नल मिथुन मिश्रा

दिन की शुरुआत सुबह की ड्रिल और शारीरिक प्रशिक्षण के साथ हुई। कैडेट्स ने पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रातःकालीन सत्र में कैडेट्स को मार्चिंग, सावधान एवं विश्राम जैसी ड्रिल गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। इस सत्र का उद्देश्य कैडेट्स में शारीरिक चुस्ती, आदेशों के पालन, एकाग्रता और सामूहिक तालमेल को बेहतर बनाना रहा। नियमित अभ्यास के माध्यम से कैडेट्स ने सैन्य अनुशासन के महत्व को समझा।

राष्ट्रसेवा की भावना मजबूत करने का संकल्प ले रहे है कैडेट्स - ले. कर्नल मिथुन मिश्रा

प्रशिक्षण सत्रों में 7.62 एमएम एसएलआर से संबंधित प्रशिक्षण, एकता एवं अनुशासन तथा मानचित्र के आधार पर दिशा और स्थान की पहचान करने तथा नेविगेशन की बुनियादी अवधारणाओं को समझने का अवसर मिला। इस प्रकार के प्रशिक्षण से उनमें परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेने और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने पर जोर दिया गया।
प्रशासनिक अधिकारी, ले. कर्नल मिथुन मिश्रा ने कैडेट्स को आर्म्ड फोर्सेज में अधिकारी बनने के लिए SSB (सर्विस सिलेक्शन बोर्ड) को पास करने के गुड़ सिखाये और साथ ही कैडेट्स को सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प जैसे गुड़ और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।
यातायात नियंत्रण विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। इस दौरान कैडेट्स को यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के महत्व से संबंधित जानकारी दी गई।

राष्ट्रसेवा की भावना मजबूत करने का संकल्प ले रहे है कैडेट्स - ले. कर्नल मिथुन मिश्रा

शिविर में प्रमुख रूप से सूबेदार सुमेर सिंह ,कैंप सीनियर जेसीओ गुरनाम सिंह ,सूबेदार आजाद खालिद, नायब सूबेदार अंगज कुमार, हवलदार महेश मीना, नायब सूबेदार स्वपन साहा, हवलदार अमर नाथ प्रजापति, सूबेदार घिगे विनोद बंसी, हवलदार संतोष कुमार, हवलदार यशवंत सिंह, सूबेदार जगताप अजीत ठाकुर, हवलदार सेल्वम, हवलदार भगत सतीश, हवलदार अनूप सिंह, हवलदार अनाद सिंह रावल कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!