October 15, 2026
मिशन शक्ति फेज 6.0ः विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

सिसवा बाजार-महराजगंज। मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुपालन में थाना कोठीभार की मिशन शक्ति टीम ने थानाध्यक्ष के निर्देशन में थाना क्षेत्र के लिटिल स्टार एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल, हरपुर पकड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

मिशन शक्ति फेज 6.0ः विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और ऑनलाइन माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में होने वाले साइबर अपराधों के प्रति सचेत करना तथा उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!