July 7, 2024
BJP State Minister - भाजपा प्रदेश मंत्री का दावा, यूपी की सभी 80 सांसदीय सीटों पर होगी जीत

बांदा (विनोद मिश्रा) । भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं बुंदेलखंड -कानपुर प्रभारी अनूप गुप्ता नें दवा किया की यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भगवा फहरेगा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें भी अपने संबोधन में संगठन की ताकत को एहसास कराया। बोले की बुंदेलखंड फतह हो जायेगा।
इसके पूर्व जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें प्रदेश महामंत्री को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

BJP State Minister - भाजपा प्रदेश मंत्री का दावा, यूपी की सभी 80 सांसदीय सीटों पर होगी जीत
BJP State Minister

अपने संबोधन में प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता नें कहा की केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अंत्योदय और एकात्म मानववाद की आधारशिला को मजबूत किया है। न्याय सबको पर तुष्टीकरण किसी का नहीं, भाजपा सरकारों ने इसे ही प्रतिष्ठित किया। सरकार के साथ संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस विराट स्वप्न को पूरा करने में आज प्रयत्नशील है। केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण योजनाओं के विकास की प्रतिबद्धता का परिणाम है कि भाजपा को लगातार मोदी के नेतृत्व में सफलता प्राप्त हो रही है।

BJP State Minister - भाजपा प्रदेश मंत्री का दावा, यूपी की सभी 80 सांसदीय सीटों पर होगी जीत

उन्होंने संगठन को सुदृढ़ करने हेतु बूथ सशक्तीकरण अभियान पर जोर दिया। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय बूथ कमेटी तथा पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति को अति आवश्यक बताया। प्रदेश की 80 में 80 सीटें जीतने का दावा किया। जिला प्रभारी राम किशोर साहू नें भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!