
छितौनी-कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी अंतर्गत पूर्व नियोजित नव शक्ति दुर्गा पूजा धर्मशाला समिति के नेतृत्व मे विगत वर्षाे की भाँति इस वर्ष भी सावन माह मे सोमवार को दिल्ली के भव्य झांकी के साथ लगभग 6 किलो मीटर की पैदल कावड यात्रा बुलहवा स्थित बोधी माता के पवित्र प्रागड से बाबा पथलेश्वेर नाथ के जलाभिषेक के लिए निकला, इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रही।
इस दौरान नव शक्ति दुर्गा पूजा धर्मशाला समिति पदाधिकारी रितेश रौनियार, प्रिशु गुप्ता सुमित वर्मा, जय प्रकाश साहनी,, विजय गुप्त, बिनोद वर्मा, शैलेश जयसवाल, ईश्वर चन्द, राजेश कुशवाहा, राहुल रौनियार, कृष्णा, अश्वनी श्रीवास्तव, आकाश सहित दर्जनो नव शक्ति कार्य करता भक्तो के रास्ते भर नाचते झूमते गाते जय कारा संग धूम धाम से निकला, जिसमे व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष संजय हमदर्द दर्जनो व्यापारी बन्धुओ सहित सैकडो महादेव भक्त माता बहने उपस्थित रही।
रात्रि मे भागवत भंडारा का भी आयोजन छितौनी बाजार स्थित धर्मशाला मे आयोजित हुआ है, स्थानीय प्रशासन् की भूमिका भी साराहनीय रही।