
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सम्पूर्ण विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया।
देवि प्रपन्नार्तिहरे प्रसीद प्रसीद मातर्जगतोखिलस्य।
प्रसीद विश्वेश्वरी पाहि विश्वं त्वमीश्वरी देवि चराचरस्य।।
आज माँ सिद्धिदात्री को समर्पित चैत्र नवरात्रि के नवम दिवस एवं रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सम्पूर्ण विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया।
साथ ही परम स्नेहमयी आदिशक्ति माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए समस्त लोक कल्याण हेतु प्रार्थना की ।