July 27, 2024
Gorakhpur- नमाज इंसान को हर बुराई से दूर रखती है: गाजिया खानम

Gorakhpur- Namaz keeps a person away from every evil: Ghazia Khanam

Gorakhpur गोरखपुर। मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर में आज रविवार को महिलाओं की बज्मे कनीजाने आयशा नाम से चैथी महाना महफिल हुई। कुरआन-ए-पाक की तिलावत मरियम खातून ने की। हम्द व नात माहिरा शम्स, शिफा, नूर सबा, सना खान व जैनब, तस्मी, सना ने पेश की। अध्यक्षता ज्या वारसी ने की। संचालन फलक खातून ने किया। महिलाओं को नमाज पढ़ने का सही तरीका बताया गया। दीनी सवाल-जवाब खुशी व फिजा के बीच हुआ।

Gorakhpur- नमाज इंसान को हर बुराई से दूर रखती है: गाजिया खानम

मुख्य वक्ता मुफ्तिया गाजिया खानम अमजदी ने कहा कि नमाज इंसान को हर बुराई से दूर रखती है। नमाज शपैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के आंखों की ठंडक है। नमाज खुद भी अदा करें और घर वालों से भी नमाज पढ़ने के लिए कहें। नमाज, रोजा, जकात, हज दीन-ए-इस्लाम के स्तंभ हैं इनकी हिफाजत करें। हर हाल में अल्लाह का शुक्र अदा करें। इल्म हासिल करने पर जोर दें। बच्चों को दीनी शिक्षा हर हाल में दिए जाने की व्यवस्था करें। दुनियावी तालीम पर भी फोकस करें। बेटी को बचाइए भी और पढ़ाइए भी। हर हाल में महिलाओं का सम्मान करें। स्वच्छता को अपनाइए। पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अमल में लाइए, जमीन को हरा-भरा और पानी की बचत कीजिए। पड़ोसियों का हक, आम इंसानों और मजदूरों का हक अदा कीजिए। यतीमों, बेसहारा, विधवाओं पर रहम कीजिए। गरीबों को खाना खिलाइए, कपड़ा पहनाइए। मरीजों का हालचाल पूछिए। सच बोलिए, ईमानदार बनिए। वतन से मोहब्बत कीजिए।

Gorakhpur- नमाज इंसान को हर बुराई से दूर रखती है: गाजिया खानम

शिफा खातून, अफीना खातून व कहकशां फातिमा ने कहा कि शिक्षा के बगैर कोई भी कौम तरक्की नहीं कर सकती है। मुसलमानों को चाहिए कि बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाएं। दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम हासिल करने पर जोर दिया जाए। दीन-ए-इस्लाम पूरी इंसानी बिरादरी की हिफाजत की बात करता है। मुसलमानों का खोया वकार सिर्फ कुरआन व हदीस के इल्म से ही वापस मिल सकता है। जब पैगंबरे इस्लाम से मुसलमानों का ताल्लुक मजबूती से जुड़ेगा तभी कामयाबी हमारे कदम चूमेगी।

अंत में दरूदो सलाम पढ़कर मुल्क में अमनो शांति की दुआ मांगी गई। शीरीनी बांटी गई। महफिल में छात्रा खुशी नूर, हिफ्जा करीम, नूर जहां, साजिया खातून, अंजुम आरा, मुस्कान, तमन्ना, तैबा नूर, कुलसुम फातिमा, सानिया खातून, हिना बानो, शबीना खातून, सबा परवीन, सहाबिया खातून, आसमा खातून सहित तमाम महिलाएं शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!