
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

सीएम धामी ने गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है तथा गाय समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय तथा आदरणीय हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उनकी पत्नी गीता धामी भी उपस्थित रही।