![मलवरी कान्वेंट स्कूल की छात्रा पार्थवी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 मिनट 5 सेकेंड में सुनाया शिव तांडव स्त्रोत, DM ने दी शुभकामनाएं](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-30-at-1.31.09-PM.jpeg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-24-at-1.03.49-PM-776x1024.jpeg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-27-at-7.05.31-AM-1024x754.jpeg)
सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित मलवरी कान्वेंट स्कूल की कक्षा 2 की छात्रा पार्थवी ने 2 मिनट 5 सेकेंड में शिव तांडव स्त्रोत सुना कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, पार्थवी ने शहर और अपने स्कूल का ही नही बल्कि जिले का नाम रोशन किया है।
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/3.jpg)
सिसवा निवासी कपड़ा व्यवसायी गौरव अग्रवाल की 5 वर्षीय बिटिया पार्थवी अग्रवाल मलवरी कान्वेंट स्कूल की कक्षा 2 की छात्रा है, इस अवसर पर पार्थवी के माता पिता ने कहा कि बिटिया बहुमुखी प्रतिभा की धनी है मन्त्र व अध्यात्म के साथ साथ पढ़ाई में भी खास रुचि है ,उसके इस रुचि को आयाम विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकायें भी देते है।
वही ,मलवरी स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभ्रा सिंह जायसवाल ने कहा कि बेटियों की शिक्षा न केवल परिवार को मजबूत करता है बल्कि राष्ट्र निर्माण भी करता है, श्रीमती शुभ्रा ने पार्थवी को व उनके अभिवावकों को शुभकामनाएं भी दी।
इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार द्वारा पार्थवी को सम्मानित भी किया गया और पार्थवी के साथ-साथ विद्यालय परिवार व अभिवावकों को शुभकामनाएं दी गयी।
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/fggjhfgj.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/19.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/2.jpg)
![](https://upabtak.com/wp-content/uploads/2025/01/ghfgnjfg.jpg)