July 5, 2024
सिसवा नगर पालिका: अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने हो रहे निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, लोगों ने की सराहना

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों का आज अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने औचक निरीक्षण किया, इसके बाद लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी लिया।

सिसवा नगर पालिका: अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने हो रहे निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, लोगों ने की सराहना
निरीक्षण

बताते चले सिसवा नगर पालिका अन्तर्गत वार्डों में सड़क व नालियों का निर्माण बड़ी तेजी के साथ हो रहा है, ऐसे में सड़क व नाली सही ढ़ंस निर्माण हो आज नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल नगर के अशोक चाय के दुकान से होते हुए दुर्गा बर्तन के दुकान तक बन रहे आरसीसी रोड व नाली निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया व लोगों से मुलाकात कर उनसे समस्याओं के विषय में जानकारी भी ली।

सिसवा नगर पालिका: अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने हो रहे निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, लोगों ने की सराहना
निरीक्षण

इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ हम कोई समझौता नही करेंगे, मानक के अनुसार विकास कार्य हो रहे है, जनता से मिलकर हम ने हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने की भी बात कही है, इस के साथ ही नगर पालिका क्षेत्र में पथ प्रकाश के साथ ही साफ/सफ़ाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल के इस कार्यों को लेकर जनता खुब सराहना कर रही है और खुले रूप से कह रही है कि अबतक ऐसा अध्यक्ष व गिरजेश जायसवाल जैसा प्रतिनिधि नही मिला था, जो हर रोज जनता से मुलाकार करने के साथ ही उनके हर सुख दुःख में खड़ा रहता हो और हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता देखने निर्माण स्थल पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!