February 10, 2026
UPI सर्वर में आई दिक्कत , PhonePe, Google Pay के हजारों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली। भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) आज शनिवार को एक बार फिर से डाउन है। यूपीआई में आई इस दिक्कत की वजह से लाखों यूजर्स डिजिटल पेमेंट्स नहीं कर पा रहे हैं। इस अचानक आई खराबी ने PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे लोकप्रिय एप्स के जरिए लेन-देन करने वाले लोगों और व्यापारियों दोनों को बुरी तरह प्रभावित किया है।

यूपीआई में आई इस दिक्कत से पूरे देश में आम यूजर्स और व्यापारियों की डिजिटल भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई, यूपीआई की तरफ से अभी तक इस समस्या पर कोई अधिकारिक बयान सामने नही आया है, लेकिन बीते कुछ दिनों में यह लगातार कई बार ठप हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!