July 5, 2024
महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर गहनें चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

गोरखपुर। अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री कृष्ण कुमार बिश्नोई के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकार कैन्ट योगेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष एम्स मदन मोहन मिश्रा के कुशल नेतृत्व में व उप निरीक्षक आशुतोष कुमार राय थाना एम्स द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 26.08.2023 को समय 10-10 कुसम्ही जंगल के पास बुढ़िया माता मंदिर जाने वाले रोड से मुकदमा अपराध संख्या 10/2023, धारा 420/379/ 411 भादवि व मुकदमा अपराध संख्या 90/2023 धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट थाना एम्स जनपद गोरखपुर से संबंधित वांछित बहादुर पुत्र झगरू निवासी रामनगर थाना ठूठीबारी, महाराजगंज उम्र करीब 52 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

घटना का विवरण
आरोपी बहादुर उपरोक्त द्वारा महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर टप्पे बाजी कर उनके गहनें चोरी कर लेता है।
अपराधिक इतिहास
बहादुर पुत्र झगरू निवासी रामनगर थाना ठूठीबारी, जनपद महाराजगंज।
मुकदमा अपराध संख्या 10/2023, धारा 420/379/411 भादवि थाना एम्स, जनपद गोरखपुर, मुकदमा अपराध संख्या 90/2023, धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट थाना एम्स जनपद गोरखपुर, मुकदमा अपराध संख्या 0/15, धारा 147/323/336/ 504/ 506 भादवि थाना ठूठीबारी, जनपद महाराजगंज, मुकदमा अपराध संख्या 123/2023, धारा 379 भादवि व 29 विधुत अधि0 थाना ठूठीबारी, जनपद महाराजगंज, मुकदमा अपराध संख्या 703/2023, धारा 417/420 भादवि थाना गुलरिया जनपद गोरखपुर।

बरामदगी
25.75 ग्राम नशीला पाउडर अल्प्राजोलम व 750 रुपए नगद, सफेद धातु की एक जोड़ी पायल।
गिरफ्तार करने वाली टीम
उप निरीक्षक गुरु प्रसाद चौकी प्रभारी सोनबरसा थाना एम्स जनपद गोरखपुर, उप निरीक्षक अखिलेश कुमार अरुण थाना एम्स, जनपद गोरखपुर, कांस्टेबल विकास कुमार यादव थाना एम्स, कांस्टेबल पीयूष यादव थाना एम्स, कांस्टेबल अशोक यादव सर्विलांस सेल जनपद गोरखपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!