July 27, 2024
अब सरकारी अस्पतालों में दवाओं का संकट नहीं : Deputy CM Brajesh Pathak

लखनऊ। प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोल रही है। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर स्तर से कार्य कर रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल तकनीक से जोड़ा जा रहा है। इससे कम समय में अधिक मरीजों को इलाज मिल रहा है। दस्तक अभियान ने भी रफ्तार पकड़ी है। यह बातें शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक Deputy CM Brajesh Pathak ने कही। उन्होंने कहा कि उप्र में दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन भी सहयोग करेगा।

वहीं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर भेंट की। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ऑॅल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोल रही है। इससे डॉक्टरों की कमी पूरी होगी। अब अस्पतालों में दवाओं का संकट नहीं है। हर जिले में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। सीटी स्कैन की सुविधा का लगातार विस्तार हो रहा है। सुपर स्पेशिलिटी सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार ने कहा कि ब्रजेश पाठक लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। आभा ऐप से मरीजों का पंजीकरण व टोकन देने की व्यवस्था कारगर साबित हो रही है। मरीजों का कम्प्यूटर से पर्चा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसे रफ्तार देने में एसोसिएशन सहयोग करेगा। एसोसिएशन की ओर से संकल्प पत्र भी सौंपा गया।

कार्यालय सचिव देवेंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर अभी तक ध्यान देने वाला कोई नहीं था। मौजूदा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पतालों का निर्माण करा रही है। इससे काफी हद तक स्वास्थ्य सेवाओं को रफ्तार मिली है। मिलने गए प्रतिनिधिमण्डल में मनोज कुमार के साथ देवेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, अशोक यादव, सुलतान अली, सुनील मिश्रा, शशिकान्त, मोहम्मद फारूख, संजय, राजेन्द्र तिवारी, इसरार खान समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!