October 14, 2026
सनातन सेना की राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा बनी हेनल मेहता

मुंबई। सनातन धर्म की रक्षा के लिए सनातन सेना निरंतर कार्य कर रही हैं। इसी क्रम में आज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह के दिशा निर्देश पर प्रसिद्ध समाजसेविका हेनल मेहता को राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा बनाया गया।
हेनल मेहता राजनीति से भी जुड़ी हुई हैं। सनातन सेना सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य करती है । सनातन सेना संपूर्ण भारत भर में जितने प्राचीन मंदिरों का पुन: जीवनद्वार के सकल्प के साथ कार्य कर रही है। देश के पिछड़े इलाकों में संस्था द्वारा सनातन धर्म के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिससे धर्म परिवर्तन पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!