सिसवा बाजार-महराजगंज। बाल दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को पकड़ी चौबे स्थित चौबे वर्ल्ड स्कूल में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री माननीय शिवेंद्र सिंह ने विधिवत फीता काटकर बाल मेले का शुभारंभ किया।
मेले के उद्घाटन के पश्चात पूर्व मंत्री ने विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और उनके रचनात्मक प्रयासों की जमकर सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाल मेले जैसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी छिपी हुई प्रतिभा को एक बेहतर मंच मिलता है।
बाल मेले में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों, हस्तशिल्प और विज्ञान के आकर्षक मॉडलों के स्टाल लगाकर सभी का मन मोह लिया। मेले में आए अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों के स्टालों पर खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में चौबे वर्ल्ड स्कूल के अध्यक्ष राजेंद्र चौबे, विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत चौबे, निशांत बिजनेस कंसलटेंट के बिजनेस कंसलटेंट निशांत चौबे, समरजीत शाही, वीरेंद्र राय, आलोक सिंह, अवधेश चौबे और ग्राम प्रधान पकड़ी चौबे के प्रतिनिधि मोहम्मद रफीक अंसारी के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावकगण एवं विद्यालय के शिक्षकगण जागृति पांडेय, शिवांगी, जया, अनूप, प्रतिभा, पूजा, अभिषेक, सपना, नीलम, सुप्रभा, आरुषि, अनामिका और अर्चना उपस्थित रहे।





