October 26, 2026
महराजगंज वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन का ऐतिहासिक आयोजन, गोंडा वेटरन्स ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

भैरहवा-नेपाल। डॉ. गौर हरि सिंघानिया यूपी टी-20 लीग वेटरन्स 2026-27 (इंटर डिस्ट्रिक्ट लीग मैच) के अंतर्गत महराजगंज वीसीए और गोंडा वेटरन्स के बीच खेला गया मुकाबला रंगशाला स्टेडियम, भैरहवा, नेपाल में संपन्न हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महराजगंज वेटरन्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 99 रन बनाए। जवाब में गोंडा वेटरन्स ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 101 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज की।

महराजगंज वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन का ऐतिहासिक आयोजन, गोंडा वेटरन्स ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

महराजगंज वेटरन्स की ओर से कप्तान अमित त्रिपाठी ने 30 गेंदों पर 20 रन, मयंक श्रीवास्तव ने 17 गेंदों पर 18 रन और अभिषेक जोश्वा ने 40 गेंदों पर 18 रन बनाए। गोंडा की ओर से राजेश चंद्र पांडेय ने 4 ओवर में 1 मेडन के साथ 9 रन देकर 2 विकेट, रुखसार खान ने 3 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट और मेराज ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोंडा वेटरन्स की ओर से मेराज ने 43 गेंदों पर 39 रन और रुखसार खान ने 40 गेंदों पर 33 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। कप्तान जहीरुल 22 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। महराजगंज की ओर से जलालुद्दीन, विकाश गुप्ता, बिट्टू श्रीवास्तव और अभिषेक जोश्वा को 1-1 विकेट मिला।

मुख्य अतिथि के रूप में लुम्बिनी प्रांत के शहरी विकास, ऊर्जा, सिंचाई एवं जल आपूर्ति मंत्री श्री संतोष कुमार पांडेय उपस्थित रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में लुम्बिनी प्रेस क्लब नेपाल के अध्यक्ष कमल रायमाझी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधाकर जायसवाल उपस्थित रहे।
नेपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के चम्बेर ऑफ कमर्श रुपन्देही के अध्यक्ष सचिन रोक्का ,कोषाअध्यक्ष धिरज कुमार मल्लिक, महासचिब-लक्ष्मी अधिकारी, सचिव -गौतम कुमार गुप्ता,सहा-कोषाअध्यक्ष-सन्तोष शुक्ला,सदस्य रू-दिनेश कुमार गुप्ता,रमेश कन्दु बनिया मौजूद रहे।

नेपाल भन्सार एजेन्ट संघ के अध्यक्ष मधु पन्थी, सिद्धार्थ उध्योग वाणिज्य संघ के महासचिव कृष्णा प्रसाद अधिकारी एंव भारत नेपाल मैत्री संघ के चंद गुप्ता एंव विशेष अतिथि के रूप में आगाज़ फाउंडेशन के अध्यक्ष वसीम खान समेत लुंबिनी प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दीपेंद्र एवं महासचिव प्रकाश की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का मंच संचालन कुलदीप मणि ने किया। इस अवसर पर महराजगंज वीसीए के चेयरमैन संदीप अग्रहरि भी मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद शाबी जाफरी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य वेटरन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और भारत-नेपाल के बीच खेल संबंधों को मजबूत करना है।
मैच में अंपायर की भूमिका राहुल यादव और कृष्णा कुंवर ने निभाई, थर्ड अंपायर नीतू थापा रहीं, जबकि स्कोरर प्रभात यादव और श्रादिव्या रहे। कमेंट्री सुदेश त्रिपाठी ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!