July 27, 2024
सिसवा नगर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश की नई इकाई का हुआ गठन

सिसवा बाजार-महराजगंज। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश महाराजगंज के जिला अध्यक्ष फूल चंद्र अग्रवाल के संयोजन में सिसवा Siswa नगर पालिका में संगठन की नई इकाई का गठन किया गया, जिसमें मनीष शर्मा संरक्षक शिवकुमार रौनियार नगर अध्यक्ष रिजवान अहमद वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार सुलतानिया महामंत्री शैलेश सुलतानिया कोषाध्यक्ष विशाल रौनियार नगर मंत्री अनिल कुमार मद्धेशिया नगर मंत्री चुने गया।

सिसवा नगर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश की नई इकाई का हुआ गठन

बैठक में जिले से महामंत्री सुधीर अग्रहरी, सतिशचंद्र मद्धेशिया जिला उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता, नगर अध्यक्ष महाराजगंज दुर्गेश गुप्ता भी उपस्थित रहे। बैठक में सभी नए चुने गए पदाधिकारियों को माला पहनाकर संगठन की पद और गरिमा की शपथ दिलाई गई जिला अध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हित के लिए सदैव तत्पर रहता है इसी कड़ी में सिसवा की टीम गठित की जा रही है व्यापारियों के हित की लड़ाई में हम सिसवा के साथ हैं।
इस दौरान नगर के व्यापारी विनोद जायसवाल, मनोज रौनियार, विष्णु रौनियार, रियाजुद्दीन, साहिल सोनी, अशोक शर्मा सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!