


Mukhtar Ansari Death Live News गाजीपुर। पूर्वांचल के डॉन मुख्तार अंसारी को आज गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया, इस दौरान हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद थी, मुख्तार अंसारी के जनाजे के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उनके समर्थकों ने कब्रिस्तान में प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ दी।

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक निवास पर पहुंचा, इस के बाद जनाजा कब्रिस्तान की ओर निकला, जनाजे के दौरान हजारों की भीड़ में लोग शामिल हुऐ इस के बाद मुख्तार कोकालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।







