सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल की कक्षा तीसरी की छात्रा साँची ( परी ) अग्रवाल भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रधानमंत्री रास्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित होने के बाद विद्यालय द्वारा हार्दिक अभिनन्दन किया गया I
उक्त सम्मान के क्रम में थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश सिंह द्वारा भी साँची ( परी ) अग्रवाल को सम्मानित किया गया I विद्यालय द्वारा एक रोड शो आयोजित किया गया जो की विद्यालय से गोपाल नगर, कोठीभार, स्टेट चौक, सब्जी मंडी, प्रेमचित्र मंदिर, रेलवे स्टेशन होते हुए पूरा नगर भ्रमण कराया गया I लोगो ने जगह जगह पर परी को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया I
अर्द्ध शास्त्रीय नृत्य में विश्व रिकार्ड धारक बाल कलाकार परी अग्रवाल नन्ही उम्र में ही कत्थक नृत्य, अर्द्ध शास्त्रीय नृत्य, तायकोंडो, सार्वजनिक भाषण, विज्ञान प्रयोग आदि में अपना लोहा मनवा चुकी है I परी अग्रवाल लखनऊ महोत्सव 2023 में प्रथम पुरस्कार प्राप्त की एंव गोरखपुर महोत्सव 2023, महराजगंज एंव सिसवा महोत्सव 2022 में विजेता रही है I
परी अग्रवाल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एंव महराजगंज सांसद पंकज चौधरी, भोजपुरी सुपर स्टार व गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला, गोरखपुर के मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, जिलाधिकारी महराजगंज, विधायक जय मंगल कन्नौजिया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एंव संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित हो चुकी है I
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एन0 बी0 पाल, संरक्षक शकुंतला पाल, निदेशक चंद्रशेखर पाल, प्रधानाचार्य रवीद्र सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण ने परी के इस उपलब्धि पर बधाई एंव आशीर्वाद दिया I