बड़हलगंज-गोरखपुर। संगठन ने पत्रकार हितों के लिए सतत् कार्य किया है परिणाम स्वरूप मिडिया से जुड़े लोगों में सुरक्षा का विश्वास जगा है’ उक्त बातें प्रिंट्स मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, डिजिटल मीडिया एवं सोशल मीडिया के राष्ट्रीय स्तर के संगठन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के संस्थापक राष्ट्रीय प्रभारी सरदार दिलावर सिंह ने अपने संबोधन में कहीं। वे गोरखपुर के झरखंडी में स्थित आरसीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित संगठन की वार्षिक समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा बिल सहित पत्रकार हित के कई बिन्दुओं पर संगठन कार्य कर रहा है।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर सतीश चन्द्र शुक्ला ने अब तक के पत्रकार हित में किए कार्यों पर प्रकाश डाला। मण्डल प्रभारी केसी चौधरी ने कहा कि पत्रकार एकता में किए गए कार्यों से आज संगठन चर्चा में रहकर पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन के रूप में उभरा है। अपने संबोधन में देवरिया जिलाध्यक्ष श्यामानंद पाण्डेय ने कहा कि आइए हम नवीन सत्र 2026 को संगठन को और ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प करें। हम सब की यही संकल्पना होनी चाहिए।
कार्यक्रम में पवन कुमार गुप्ता, राकेश कुमार श्रीवास्तव, विश्वनाथ उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, पंचानन पाण्डेय, रामेश्वर मिश्रा, कमलेश मणि त्रिपाठी, संगम कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार गुप्ता एडवोकेट, विश्वनाथ उपाध्याय, अमिय नाथ मिश्रा, गणेश जी उपाध्याय, अंगद कुमार यादव, प्रमोद कुमार पाण्डेय, डॉक्टर राम प्रकाश राव, मृत्युंजय पाण्डेय, मोहम्मद साकिब, जावेद खान, बबलू सिंह प्रजापति, अरविंद कुमार सिंह, सोनू तिवारी, दबीर आलम, अहमद बशीर मोहम्मद, अहमद अजीज खान, सरदार सिमरजीत सिंह,भोजपुरी कवि एवं साहित्यकार शंभू शरण यादव, साहब राम साहनी, राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा, जोगेंद्र साहनी, राम मिलन साहनी, सुनील कुमार पाण्डेय, मुकेश शुक्ला, संजय गिरी आदि अर्थशतक से अधिक पत्रकार उपस्थित थे।


