Siswa Nagar Palika
सिसवा बाजार-महराजगंज। नव वर्ष 2026 के आगमन पर सिसवा नगर पालिका परिषद में चहुंओर उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर सिसवा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने समस्त नगरवासियों व क्षेत्रवासियों को नए साल की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
नगरवासियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने कहा, ‘ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नूतन वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। हमारा प्रयास है कि सिसवा नगर विकास की नई ऊंचाइयों को छुए और हर नागरिक के चेहरे पर मुस्कान हो।’
वहीं, प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने अपने संदेश में कहा कि बीता साल नगर के विकास और जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वर्ष 2026 में भी नगर पालिका परिषद जनहित के कार्यों और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तन्मयता से जुटी रहेगी। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।


