March 16, 2026
Gorakhpur News - स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष एवं महिला इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन

Gorakhpur। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना पुरूष व महिला इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन आज सोमवार को औपचारिक उदघाटन किया गया। शिविर का उदघाटन स्वामी विवेकान्दन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

Gorakhpur News - स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष एवं महिला इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एस0 डी0 राजकुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप प्रोफेसर एस0 डी0 शर्मा रसायन विज्ञान विभाग, सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर उपस्थित रहें।
प्राचार्य प्रोफेसर एस0 डी0 राजकुमार ने अपने सबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से छात्रों में दूसरे के प्रति सेवा भाव के माध्यम से व्यक्तिव का विकास होता है, उन्होंने आज के समय में विद्यार्थियों को एक दूसरे का आगे बढाते हुये कार्य करने के लिये प्रोत्सहित किया।

Gorakhpur News - स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष एवं महिला इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन

कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथि रसायन विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर एस0 डी0 शर्मा ने उदघाटन सत्र मे अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना अपने से पहले दूसरे की भलाई सोचने के आधार पर कार्य करती है वही यह समाज के विकास का भी मार्गदर्शक बनता है।

Gorakhpur News - स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष एवं महिला इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 जे0पी0 यादव व डॉ0 नीतू श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्रों को सम्बोधित करते हुये डॉ0 जे0पी0 यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र निर्माण का एक माध्यम है जो प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की भावना से प्रेरित करता है। धन्यवाद ज्ञापन का कार्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रोहित श्रीवास्तव ने किया।
बौद्धिक सत्र में कॉलेज के विधि विभाग के प्रोफेसर एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर तनवीर आलम ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर छात्रों को उनके दायित्व के प्रति अपडेट करने का कार्य करता है तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

Gorakhpur News - स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष एवं महिला इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन

प्रातःकाल स्वयंसेविकाओं ने प्रार्थना के पश्चात् शिविर स्थल की साफ-सफाई की तथा पौधे में पानी डाला तत्पश्चात् व्यायाम किया तथा बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी महिला इकाई प्रोफेसर ई0सी0 दास ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य पर चर्चा की एवं डॉ0 नीतू श्रीवास्तव द्वारा स्वयंसेविकाओं की सेवा भाव मात्र की महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि अगर दिल मे सेवा की भावना हो तो हर छोटा कदम भी एक बड़ा बदलाव ला सकता है।

Gorakhpur News - स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू हुआ राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष एवं महिला इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन

इस अवसर पर महिला इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर ई0सी0 दास एवं डॉ0 नीतू श्रीवास्तव, डॉ0 जे0पी0 यादव, प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जागृति मिश्रा, अनुष्का सिंह, प्रिया सिंह, ग्रीष्मा सहित कॅालेज की कुल 100 स्वयंसेविकायें उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!