October 15, 2026
S.S. इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति एवं साइबर अपराध के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

सिसवा बाजार-महराजगंज। S.S. इंटर कॉलेज, करमही में आज सिंदुरिया थानाथानाध्यक्ष द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को मिशन शक्ति एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, नारी सशक्तीकरण तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सजग और सतर्क बनाना था।

S.S. इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति एवं साइबर अपराध के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को मिशन शक्ति के महत्व के बारे में बताते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में पुलिस की सहायता लेने के संबंध में जानकारी दी। साथ ही, साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी और ओटीपी किसी के साथ साझा न करने के प्रति सचेत किया।
उन्होंने विद्यार्थियों से डिजिटल माध्यमों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र, उपप्रधानाचार्य आदित्य कुमार पाण्डेय सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षित भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने, अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ अपनाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!