March 18, 2026
Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन

Gorakhpur। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग द्वारा आज बुधवार को एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी, लेखक एवं लंबे समय तक संघ के प्रचारक रहे लक्ष्मीनारायण भाला रहें।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन

विशिष्ट अतिथि लक्ष्मीनारायण भाला ने विद्यार्थियों के समक्ष अपने व्याख्यान में भारतीय संविधान की जटिलताओं को बेहद सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, उन्होंने संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों के माध्यम से संविधान की संरचना, मूल आदर्शों तथा विभिन्न संवैधानिक प्रावधानों को समझाया।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह देश की लोकतांत्रिक परंपराओं, सामाजिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का सशक्त आधार है। चित्रों के माध्यम से उन्होंने संविधान के विभिन्न भागों की विशेषताओं तथा उनके व्यावहारिक महत्व को स्पष्ट किया।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इस व्याख्यान की सराहना करते हुए इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। शिक्षकों के अनुसार, इस तरह के अभिनव प्रयोगों से छात्रों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति समझ और सम्मान की भावना गहरी होती है।

Gorakhpur News - सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन

कार्यक्रम के अंत में विधि विभाग की ओर से विशिष्ट अतिथि लक्ष्मीनारायण भाला का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एस0डी0 राजकुमार, विधि विभाग के विभागध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, प्रोफेसर तनवीर आलम, राकेश मिश्रा, रंजना श्रीवास्तव, परवेज आलम और कुमार गौरव श्रीवास्तव सहित विधि विभाग के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!