March 19, 2026
सिसवा में हिन्दू नव वर्ष पर संघ का भव्य आयोजन, उत्साह के साथ मनाई चैत्र शुक्ल प्रतिपदा

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में संघ स्थान पर भारतीय हिन्दू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बन्धुओ ने आम जन के साथ बहुत हीं हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। संघ स्थान पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्ण गणवेश में पहुंचे संघ के कार्यकर्ताओ ने आद्य सर संघचालक को सामूहिक आधिकारिक प्रणाम कर कार्यक्रम क़ी शुरूआत क़ी।

इसके बाद परम् पवित्र भगवा ध्वज को प्रणाम कर भारत माता के चित्र पर एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आद्य सर संघ चालक परम पूजनीय डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सर संघ चालक परम पूजनीय माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर के चित्र पर पुष्प, माला, अक्षत, रोड़ी को अर्पित किया। संघ के कार्यकर्ताओ ने उपस्थित आमजन को नव वर्ष क़ी बधाई दिया।

इस दौरान सिसवा नगर के संघ चालक मोहन लाल अग्रवाल, नगर कार्यवाह सिसवा अमित पूरी, अरविन्द, आचार्य जी, अमरनाथ खरवार, कृष्ण मुरारी सिंह, प्रमोद मद्वेसिया, योगेश जायसवाल, मनोज केसरी, संजय जायसवाल, रामकृष्ण मिश्रा, रंगी लाल, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, हनुमान वर्मा, राहुल, सुनील रौनियर, विजय जायसवाल, संतोष मद्वेसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!