Gorakhpur। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई के विशेष शिविर के पचंम दिवस का आयोजन आज बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
दिन की शुरूआत परिसर में सघन स्वच्छता अभियान के साथ हुई। स्वयंसेविकाओं ने न केवल परिसर को स्वच्छ बनाया बल्कि आसपास के क्षेत्र मे स्वच्छता का संदेश दिया इसके उपरांत जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुये स्वयंसेविकाओं ने पौधे में पानी दिया। शारीरिक व मानसिक दृढता के लिये योग अभ्यास का सत्र आयोजित किया गया। इसके पूर्व सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया गया। योग के पश्चात एक प्रेरक विचार प्रस्तुत किया गया जिसने सेवा भावना और अनुशासन पर जोर दिया।
स्वयंसेविकाओं ने मिलकर सुबह की चाय बनाई फिर दोपहर के भोजन की तैयारी शुरू की। बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता प्रोफेसर सीमा शेखर अंग्रेजी विभाग, सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर ने – ‘परिवर्तन के वाहक के रूप में महिलायें’ विषय पर अपना व्याख्यान दिया एवं छात्राओं को हर परिस्थिति में सकरात्मक बने रहने की शिक्षा दी।
शाम के समय में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 20 स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग किया। मेंहदी प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप मे प्रोफेसर सुषमा जॉन शिक्षा शास्त्र विभाग, सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर तथा डॉ0 अर्चना श्रीवास्तव, भौतिक विज्ञान विभाग उपस्थित रही।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अर्पिता, द्वितीय स्थान पर आकृती, तृतीय स्थान पर वर्तिका रही तथा सात्ंवना पुरस्कार निकिता को मिला है। इस कार्यक्रम का संचालन चादंनी परवीन ने किया। जिसमें प्रोफेसर ई0सी0 दास ने अतिथियों का स्वागत किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 नीतू श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर संतोषी, अनुष्का, करिश्मा, ग्रेसी सहित 100 स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग किया।






