Gorakhpur। स्थानीय महानगर स्थित सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की पुरूष एवं महिला इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आज शुक्रवार को कॉलेज के असेम्बली हाल में किया गया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एस0डी0 राजकुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर विजय प्रताप सिंह (वी0पी0 सिंह) पूर्व विभागाध्यक्ष, विधि विभाग, सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर एस0डी0 राजकुमार ने किया।
समारोह का प्रारम्भ प्रार्थना के साथ हुआ इसके बाद स्वयसेविकाओं एवं स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीतू श्रीवास्तव (महिला इकाई) एवं डॉ0 जे0पी0 यादव (पुरूष इकाई) ने सप्त दिवसीय शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

पूर्व प्रोग्राम अधिकारी प्रोफेसर जे0के0 पाण्डेय और प्रोफेसर अरविन्द कुमार सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार नकुल कुमार शाही (पुरूष इकाई) तथा सर्वश्रेष्ठ स्वंयसेविका का पुरस्कार चाँदनी परवीन (महिला इकाई) को प्राप्त हुआ।

विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर विजय प्रताप सिंह (वी0पी0 सिंह) ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये एन0एस0एस0 कैम्प के महत्व एवं उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एस0डी0 राजकुमार ने स्वयंसेवक एवं स्वयसेविकाओं को सम्बोधित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने विशेष शिविर में शामिल हुये विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिया तथा जीवन में और आगे बढने के लिये प्रेरित किया।
धन्यवाद ज्ञापन प्रोग्राम अधिकारी प्रोफेसर ई0सी0 दास द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम अधिकारी प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तवा ने किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर सी0 पी0 गुप्ता, प्रोफेसर जे0के0 पाण्डेय, प्रोफेसर अरविन्द सिंह, प्रोफेसर शीबा हिमानी शर्मा, प्रोफेसर सीमा शेखर वर्मा, प्रोफेसर सुषमा जॉन, प्रोफेसर निधिलाल, प्रोफेसर अर्चना श्रीवास्तवा तथा चन्द्रेश कुमार गुप्ता सहित 150 से अधिक स्वंयसेवक एवं स्वयंसेविकाओं की उपस्थिति रही।






