March 21, 2026
अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज, गिरजेश जायसवाल पहुँचे मस्जिदों पर, दी बधाई

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर व आसपास झमाझम बारिश के बीच ईद-उल-फितर की नमाज बड़े ही हर्षोल्लास और अकीदत के साथ अदा की गई। सुबह से ही मौसम खराब रहने के बावजूद नमाजियों का उत्साह कम नहीं हुआ और मस्जिदों व ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।

अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज, गिरजेश जायसवाल पहुँचे मस्जिदों पर, दी बधाई

बारिश के बीच नमाज अदा कर लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे नगर में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

हो रही झमाझम बारिश के दौरान ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल नगर के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों पर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें ईद की बधाई व शुभकामनाएं दीं।
वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोठीभार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद नजर आए। वह स्वयं विभिन्न मस्जिदों पर मौजूद रहकर सुरक्षा का जायजा लेते रहे।
बारिश के बावजूद ईद का उत्साह चरम पर रहा और सिसवा नगर व आसपास त्योहार पूरी श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!