सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा विकास खण्ड के ग्राम पकड़ी चौबे स्थित चौबे वर्ल्ड स्कूल में भव्य भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह मे कक्षा 7 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चौबे वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर निशांत चौबे द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात विदा हो रहें छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया, विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर प्रशांत चौबे ने केक काटकर छात्र-छात्राओं को खिलाया।
इस समारोह मे विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया साथ ही विदा हो रहें छात्रों ने चौबे वर्ल्ड स्कूल मे आने से लेकर विदा होने तक के सफर की व्याख्या किया, जो विद्यालय के प्रति उनके अटूट प्रेम को दर्शा रहा था।
इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज संतोष तिवारी एवं विद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित रहें।






