April 11, 2026
Gorakhpur News - सेंट एंड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ मूट कोर्ट कार्यक्रम

Gorakhpur। स्थानीय महानगर स्थित सेंट एंड्रयूज कॉलेज में विधि विभाग द्वारा आज शनिवार को मूट कोर्ट कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुज अस्थाना, मंत्री, बार एसोसिएशन, सिविल कोर्ट, गोरखपुर उपस्थित रहे।

Gorakhpur News - सेंट एंड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ मूट कोर्ट कार्यक्रम

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 एस0डी0 राजकुमार ने की। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए मूट कोर्ट जैसी गतिविधियों को अत्यंत उपयोगी बताया तथा विधिक शिक्षा में व्यावहारिक प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
विभागाध्यक्ष डॉ0 अतुल कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि मूट कोर्ट विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता, न्यायिक प्रक्रिया की समझ एवं अधिवक्तापन कौशल विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

Gorakhpur News - सेंट एंड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ मूट कोर्ट कार्यक्रम

कार्यक्रम में विधि तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए न्यायालयीन कार्यवाही का जीवंत प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथि एवं सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उनके प्रदर्शन की सराहना की।
मुख्य अतिथि अनुज अस्थाना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मूट कोर्ट अभ्यास से भविष्य में सफल अधिवक्ता बनने की मजबूत नींव तैयार होती है।

Gorakhpur News - सेंट एंड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ मूट कोर्ट कार्यक्रम

इस अवसर पर विधि विभाग के प्राध्यापकगण राकेश मिश्रा, डॉ0 तनवीर आलम, रंजना श्रीवास्तव, परवेज आलम व कुमार गौरव श्रीवास्तव सहित विधि विभाग के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!