May 10, 2026
कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिसवा बाजार-महराजगंज। आगामी त्यौहार बकरीद के दृष्टिगत कोठीभार थाना परिसर में थाना क्षेत्र के सभी धर्मों के धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों को त्यौहार के दौरान शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश वर्मा ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं धर्मगुरु मौजूद रहे और सभी ने शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!