सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित RPIC स्कूल के पाँच विद्यार्थियों को आज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह जिला सभागार में आयोजित किया गया, जहाँ मेधावियों को 21 हजार रुपये का चेक और टैबलेट प्रदान किया गया।
यूपी बोर्ड में जनपद की वरीयता सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों जिसमें सिसवा से आरपीआईसी स्कूल के पाँच विद्यार्थी शामिल थे। इन छात्रों ने जनपद की मेरिट लिस्ट में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया था। इनमें पवन कुशवाहा ने इंटरमीडिएट में जनपद में दूसरा स्थान, जबकि सचिन कुशवाहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल में कशिश गोंड ने आठवाँ, इंद्राणी घोष ने नौवाँ और वसुधा पांडेय ने दसवाँ स्थान प्राप्त किया,, इस मेधावियों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने 21 हजार रुपये का चेक और टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, नौतनवां विधायक प्रतिनिधि धीरज तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।





