सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा से बलुअही धूम मार्ग पर परसिया नहर पुल के दोनो तरफ जो मिट्टी एवं ईट का टूकड़ा डालकर कार्य छोड़ दिया गया था जिससे आने-जाने वाले लोगों का काफी परेशानी होती थी, मुहम्मद रिजवान अहमद की शिकायत के बाद अधिकारी जागे और तत्काल पुल के दोनो तरफ क्षतिग्रस्त एप्रोच के समतलीकरण एवं पैच मरम्मत कराने का आदेश दिया है।
मुहम्मद रिजवान अहमद ने अधिशासी अभियंता , ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को भेजे शिकायती पत्र में लिखा कि बलुअही धूम से सिसवा मार्ग (बरवा कला होते हुए) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित कराया गया था। उक्त मार्ग पर परसिया चौराहे के पास सिचाई विभाग द्वारा नहर पुन कर निर्माण कराया गया। पुल निर्माण के उपरांत पुल के दोनो ओर सड़क का समुचित समतलीकरण एवं मरम्मत नहीं कराई गई। केवल मिट्टी एवं ईंट डालकर कार्य छोड़ दिया गया, जो अब पूरी तरह उखड़ चुकी है। इसके कारण सड़क और पुल के बीच ऊँचाई का अंतर हो गया है, जिससे वाहन आसानी से पुल पर नहीं चढ़ पाते और आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। इससे आम जनता के जान-माल की निरंतर खतरा बना हुआ
उक्त स्थल का शीघ्र निरीक्षण कराकर संबंधित विभाग के माध्यम से सड़क की आवश्यक मरम्मत एवं समतलीकरण का कार्य तत्काल काया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके तथा आम जनता को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके।
इस शिकायती पत्र के बाद अधिशासी अभियन्ता ने ग्रमीण अभियन्त्रण ने अधिशसी अभियंता सिचाई खण्ड द्वितीय को पत्र लिख कर पुल के दोनो तरफ क्षतिग्रस्त एप्रोच के समतलीकरण एवं पैच मरम्मत कराने का आदेश दिया है।

