August 1, 2026
ट्रेन से गिरी अज्ञात बुजुर्ग महिला, हालत गंभीर, पहचान में जुटी पुलिस

सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा-खड्डा रेल मार्ग पर सबया ढाला के पास ट्रेन से गिरने से एक अज्ञात बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की उम्र लगभग 60 से 65 वर्ष बताई जा रही है और वह अपनी पहचान बताने की स्थिति में नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार (31 जुलाई 2026) शाम करीब 7ः 30 बजे यह हादसा हुआ। रात करीब 10 बजे सीएचसी सिसवा से कोठीभार पुलिस को सूचना मिली कि ट्रेन से गिरने के कारण महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार घायल महिला का नाम-पता अभी तक पता नहीं चल सका है। उसकी पहचान कराने और परिजनों तक सूचना पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!