September 25, 2026
IPL चीनी मिल सिसवा बाजार में हुआ रोलर पूजन, समय से पेराई सत्र शुरू कराने का संकल्प

सिसवा बाजार-महराजगंज। IPL चीनी मिल सिसवा बाजार में शुक्रवार को इकाई प्रमुख दीपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विधि-विधान से रोलर पूजन किया गया। पूजन के दौरान चीनी मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आगामी पेराई सत्र के सफल एवं समयबद्ध संचालन की तैयारियों को लेकर संकल्प लिया।

इस अवसर पर इकाई प्रमुख दीपेन्द्र कुमार ने सभी स्टाफ को निर्देशित करते हुए संकल्प दिलाया कि चीनी मिल में बचे हुए कार्यों को निर्धारित समय के भीतर पूरा कराया जाए, ताकि पेराई सत्र का संचालन समय से शुरू किया जा सके। उन्होंने तैयारियों में तेजी लाने और सभी कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ पूरा करने पर जोर दिया।
रोलर पूजन के साथ ही चीनी मिल में आगामी पेराई सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!