October 7, 2026
मिशन शक्ति अभियान, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा व नए कानूनों की दी जानकारी

सिसवा बाजार-महराजगंज। थाना कोठीभार की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने मंगलवार को गिरिजा शंकर रामेश्वर पांडेय इंटरमीडिएट कॉलेज, कारीडिहा में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नए कानूनों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति अभियान, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा व नए कानूनों की दी जानकारी

टीम ने बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 181, 1090, 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न सहायता सेवाओं के बारे में बताया। इसके साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति अभियान, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा व नए कानूनों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्क रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन पर तत्काल सूचना देने की अपील की।
कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी, कांस्टेबल सुमित यादव, महिला कांस्टेबल मानसी वर्मा और महिला कांस्टेबल सूची शाह मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!