October 7, 2026
नवागत डीआईओएस का हुआ स्वागत, विद्यालयी समस्याओं पर की चर्चा

महराजगंज। महाराजगंज डिस्ट्रिक्ट स्कूल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष आलोक रंजन त्रिपाठी के नेतृत्व में नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक से भेंट कर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
उपाध्यक्ष बीके तिवारी ने एपीआर आईडी बनने के बाद आधार नंबर और विद्यार्थियों के नाम में संशोधन से जुड़ी समस्याओं तथा बीआरसी स्तर पर अपेक्षित सहयोग न मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया।

नवागत डीआईओएस का हुआ स्वागत, विद्यालयी समस्याओं पर की चर्चा

सचिव महेंद्र नंद जायसवाल ने कहा कि एसोसिएशन विभाग के सहयोग से विद्यालयी समस्याओं के समाधान और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कार्य करेगा। प्रतिनिधिमंडल ने डीआईओएस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान नीरज त्रिपाठी, रत्नेश चंद्र, दुर्गेश सिंह, सद्दाम हुसैन, सुभाष यादव, अंकुर गुप्ता, अरविंद राय, आनंद गुप्ता, बिपिन तिवारी, बीके तिवारी और महेंद्र आनंद जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!